फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University students lock the gate

छात्रों ने जड़ा यूनिवर्सिटी गेट पर ताला, फीस जमा न करने पर परीक्षा देने से रोकने का आरोप

Wed, 18 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 18 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
University students lock the gate
केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ कर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव-सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने दूसरे दिन भी फीस और जुर्माने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज आने वाला टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के अलावा पेपर देने आए करीब पांच सौ छात्र अंदर जाने के लिए करीब दो घंटे तक सड़क पर इंतजार करते रहे। मौके पर पहुंचे सोहना के एसीपी सुखबीर सिंह ने छात्रों व यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात करने के बाद पेपर देने आए छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपनी फीस और जुर्माने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। छात्र सुबह करीब 8:30 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे। उसके बाद मुख्य गेट पर ताला लगाकर गेट पर ही बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

University students lock the gate
केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ कर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कॉलेज का स्टाफ व शिक्षक काफी समय तक बस में ही बैठे रहे, जबकि गर्मी के सितम से बचने के लिए कुछ लोग सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे बैठने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान कुछ कर्मचारी मीडिया कर्मियों से उलझ गए।

 

एसीपी सुखबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी प्रशासन व प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक साथ बैठाकर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने छात्रों की मांग दूसरे दिन भी मानने से इनकार कर दिया।

कुलपति आरके मित्तल ने बताया कि जिस विषय में हाजिरी पूरी है, उसके पेपर देने दिए जा रहे हैं, लेकिन जिस विषय में कम है। उसमें नियम के अनुसार छात्र पेपर नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों से किसी प्रकार का अतिरिक्त जुर्माना नहीं वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed