{"_id":"5718c7d44f1c1bcf4f8b470b","slug":"umc-hearing-on-27-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को होगी यूएमसी की सुनवाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
27 को होगी यूएमसी की सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
supreme court
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 में आयोजित परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) मामले के बारे सुनवाई 26-27 अप्रैल को सुबह 09 बजे से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यह सुनवाई बीए-पांचवें एवं छठे सेमेस्टर, बीकॉम-पांचवें सेमेस्टर, बीएससी- पांचवें एवं छठे सेमेस्टर, एमएससी-प्रथम से चतुर्थ व दसवें सेमेस्टर, एमकॉम-प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में होगी।
विज्ञापन
बीई/बीटेक-तीसरे सेमेस्टर तथा बीए-तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) के मामले में बारे सुनवाई 21 व 22 अप्रैल को सुबह 10.00 बजे होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. बी.एस. सिन्धु ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपना रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन