फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ugc net, ugc topper seema sharma, pu girl student seema sharma, pu, chandigarh

पीयू की सीमा ने यूजीसी नेट में पाया 5वां स्थान, बनेंगी IAS

Tue, 22 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ugc net, ugc topper seema sharma, pu girl student seema sharma, pu, chandigarh
आईएएस बनना चाहती हैं सीमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के गणित विभाग से एमएससी गणित (आनर्स) की छात्रा सीमा शर्मा ने सीएसआईआर यूजीसी नेट में देश भर में 5वां स्थान हासिल किया है। अमर उजाला से बातचीत में सीमा ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सही टाइम टेबल और लगन से उन्होंने यह सफलता पाई हैं।
विज्ञापन


सीमा इस समय सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ आईएएस बनना है। इससे पहले सीमा ने हिमाचल प्रदेश का स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (स्टेट) भी क्लीयर किया है। सीमा के पिता प्रेमचंद शर्मा हरियाणा के आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम विभाग में प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


अपनी सफलता का श्रेय सीमा ने अपने पिता और मां किरण शर्मा को देती हैं। उन्होंने बताया कि खाली समय में उन्हें किताबें और सिविल सर्विसेज टॉपर के इंटरव्यू पढ़ना पसंद है। सीमा ने कुछ समय गवर्नमेंट कॉलेज-11 में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भी पढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed