फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ugc anti ragging helpline number to be mentioned on prospectus

प्रोस्पेक्टस पर लिखना होगा एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर

Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
ugc anti ragging helpline number to be mentioned on prospectus
एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर

रैगिंग से परेशान विद्यार्थियों को यूजीसी ने बड़ी राहत दी है। यूजीसी ने एंटी रैगिंग हेल्प लाइन नंबर 1800-180-5522 की शुरुआत की है। इस नंबर पर 12 भाषाओं में रैगिंग से पीड़ित छात्रों को शिकायत करने की सुविधा दी गई है। एंटी हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज शिकायत को संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन


यूजीसी ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और कालेज प्रबंधनों को आदेश जारी कर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर को प्रोस्पेक्टस पर लिखना अनिवार्य कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने सभी विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों को पत्र जारी कर रैगिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


शैक्षणिक संस्थानों में एंटी रैगिंग सेल गठित करने को कहा है। रैगिंग की शिकायतों की सूचना प्राप्त करने के लिए यूजीसी ने नई पहल करते हुए एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने वालों को भाषा की समस्या आड़े न आए, इसके लिए 12 भाषाओं में शिकायत करने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed