फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UG-PG entrance exam for admissions from June 19

यूजी-पीजी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 19 जून से

Fri, 20 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
UG-PG entrance exam for admissions from June 19
परीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत होने वाले अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) स्तर के दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का संभावित शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है।

विज्ञापन


दोनों ही स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 19 जून से शुरू होंगी और 23 जून तक चलेंगी। उल्लेखनीय है कि यूजी स्तर के आठ कोर्सेज व पीजी स्तर के 50 से अधिक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूजी स्तर के उन्हीं कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिनमें दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने हैं। डीयू ने पहली बार यूजी व पीजी स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली से बाहर के शहरों में भी परीक्षा आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिनमें बेंगलूरु, जम्मू, कोलकाता, नागपुर व वाराणसी के नाम शामिल हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल फाइनल नहीं किया गया था, लेकिन अब उसे फाइनल कर जारी कर दिया गया है। यूजी स्तर की बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन व बी.एड स्पेशल एजुकेशन कोर्स की प्रवेश परीक्षा 19 जून को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक होगी। इसके बाद 20 जून को बीएल.एड के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और बीएमएस, बीबीएएफआईए, बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक होगी। 


23 जून को बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस के लिए परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इसी दिन बीटेक आईटी एंड मल्टीमीडिया इनोवेशेन की प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। इसी तरह से एमए (पीजी) स्तर की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होगा। पीजी स्तर की परीक्षाओं के शेड्यूल की जानकारी डीयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed