{"_id":"57177d224f1c1bc6568b460b","slug":"two-schools-applied-for-affiliation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की सख्ती, दो स्कूलों ने मान्यता के लिये किया आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अधिकारियों की सख्ती, दो स्कूलों ने मान्यता के लिये किया आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात जिला में बिना मान्यता के चल रहे करीब एक दर्जन स्कूलों पर शिक्षा विभाग के कडे आदेशों के चलते अब ऐसे कुछ स्कूलों ने मान्यता के लिये आवेदन करना शुरू कर दिया है। अभी तक केवल दो स्कूलों ने मान्यता लेने के लिये आवेदन किया है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सूगर सिंह ने बताया कि मेवात जिला में एक दर्जन से अधिक ऐसे स्कूल हैं जिनके पास न तो कोई मान्यता है और न ही उन्होने मान्यता के लिये कोई आवेदन किया है। उन्होने बताया कि ऐसे स्कूलों पर जब विभाग ने कडी कार्यवाही करते की बात कही तो कुछ स्कूल मान्यता के लिये आवेदन करने लगे।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि अभी तक उनके पास अलिफ इंटरनेश्नल स्कूल नूंह और किडस हेवन नूंह ने मान्यता लेने के लिये आवेदन कर दिया है। उन्होने बताया कि इन दोनों स्कूलों ने मान्यता के लिये सभी प्रकिया पूरी कर दी है और दोनों स्कूलो की फाईल मंजूरी के लिये उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजौका ने बताया कि जिले के पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह और तावडू खण्ड में फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों को मान्यता लेने के लिये कहा गया है अगर कोई स्कूल मान्यता के लिये आवेदन नहीं करेगा तो ऐसे स्कूलों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाऐगा। अगर कोई चलाने की कोशिश भी करेगा तो उनके खिलाफ सत कार्यवाही की जाऐगी।
वहीं अलिफ इंटरनेश्नल स्कूल नूंह के चैयरमेन रमजान चौधरी ने बताया कि उन्होने पहले सीबीएसई बोर्ड दिल्ली से मान्यता लेने का आवेदन किया हुआ था। फिलहाल सीबीएसई बोर्ड ने उनके स्कूल को दसवी कक्षा तक ऐडमीशन करने की अनुमति दे दी है। वहीं हरियाणा बोर्ड से मान्यता लेने के लिये वह पिछले दो साल से आवेदन करते आ रहे हैं। अधिकारी कोई न कोई कमी निकालकर उसे लंबित करते रहे हैं। उन्होने बताया कि फिलहाल उन्होने सारी प्रक्रियायें पूरी कर दी हैं।