फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two new ITI at hamirpur and kangra.

युवाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द खुलेंगी दो आईटीआई

Sat, 26 Mar 2016 10:50 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
two new ITI at hamirpur and kangra.
दोनों नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में दो नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। कांगड़ा के रैहन में महिलाओं के लिए आईटीआई खुलेगी। हमीरपुर के नादौन उपमंडल में कॉमन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलेगा। नादौन में खुलने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को स्टेट ऑफ दी आर्ट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


नादौन में एक विशेष ट्रेड के लिए प्रशिक्षण संस्थान खुलेगा। नादौन में खुलने वाली आईटीआई में हालांकि किस ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। स्टेट ऑफ दी आर्ट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नादौन में महिलाओं के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैहन पूरी तरह महिलाओं के लिए है। दोनों नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


दोनों संस्थानों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। दोनों संबंधित क्षेत्रों में कक्षाएं शुरू करने को भवन की तलाश शुरू हो गई है। नए भवन के निर्माण तक फिलहाल खाली चल रहे किसी सरकारी भवन में कक्षाएं शुरू होंगी। नादौन और रैहन के युवाओं को अब औद्योगिक प्रशिक्षण हासिल करने के लिए मीलों का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। नए संस्थान खुलने से उन्हें घर-द्वार पर ही औद्योगिक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर के उपमंडल नादौन और कांगड़ा के रैहन में दो नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। नादौन में स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जबकि रैहन में महिला आईटीआई खुलेगी।- देवेंद्र राणा, डिप्टी डायरेक्टर, तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed