फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two golden chance to increase marks in PG course at hpu.

एचपीयू ने पीजी छात्रों को दिए अंक बढ़ाने के दो मौके

Thu, 07 Apr 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Apr 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
 Two golden chance to increase marks in PG course at hpu.
इन 2 मौकों के लिए पांच हजार की फीस देनी होगी। छात्र जून 2016 और नवंबर 2016 में परीक्षाएं दे सकेंगे। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री पास छात्र छात्राओं को श्रेणी सुधार करने को दो मौके दिए है। जिन छात्रों के पीजी डिग्री कोर्स में 55 फीसदी अंक नहीं ले पाए है, वे छात्र इन विशेष अवसरों का लाभ उठाते हुए अपनी श्रेणी में सुधार कर पाएंगे।

विज्ञापन


इन 2 मौकों के लिए पांच हजार की फीस देनी होगी। छात्र जून 2016 और नवंबर 2016 में परीक्षाएं दे सकेंगे। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि जिन स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं के 55 प्रतिषत से कम अंक हैं वे 16 अप्रैल 2016 तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकते है।
विज्ञापन


आफ फाइन आर्ट डिग्री की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की फाइन आर्ट डिग्री की रूसा सीबीसीएस के तहत होने वाली परीक्षाओं का शेडयूल तय कर लिया है। बीएफए के रैग्यूलर छात्रों की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं  17 मई से शुरू होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के नियमों के तहत लेट फीस ली जाएगी। उन्होंने राजधानी के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज आफ फाइन आर्ट के प्राचार्य को छात्रों की पात्रता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed