फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two day youth festival in himalayan group of professional institution

दो दिवसीय युवा समारोह शुरू, 500 प्रतिभागी बिखेरेंगे कला के रंग

Sat, 19 Mar 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Sat, 19 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
two day youth festival in himalayan group of professional institution
समारोह में प्रदेश के 48 महाविद्यालयों के करीब 500 प्रतिभागी लोकनृत्य, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय नृत्यों में भाग ले रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का दो दिवसीय प्रथम युवा समारोह शनिवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के 48 महाविद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। युवा महोत्सव का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आरएल शर्मा होंगे।

विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तकनीकी विवि के डीन, समारोह के संयोजक तथा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि समारोह में प्रदेश के 48 महाविद्यालयों के करीब 500 प्रतिभागी लोकनृत्य, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय नृत्यों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह के सचिव प्रोफेसर एसके गर्ग ने बताया कि भविष्य में भी उनका संस्थान ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर राजेंद्र तोमर, रविंद्र शर्मा और नृत्य विशेषज्ञ मोनिका बलजोत्रा ने निभाई। मंच का संचालन डा. रिचा ओहरी, ज्योति वर्मा ने किया। परीक्षा नियंत्रक डा. वेद पटियाल, संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed