फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   training of kaushal vikas will start from new session of colleges

नए सत्र से कॉलेजों में शुरू होगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Fri, 22 Apr 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Apr 2016 11:39 AM IST
सार

  • उच्चतर शिक्षा विभाग और एमडीयू कर रहा है खाका तैयार 
  • उच्चतर शिक्षा विभाग और एमडीयू कर रहा है खाका तैयार
  • कॉलेजों में शुरू की जा सकती है 20 कोर्स में कौशल प्रशिक्षण
  • एमडीयू ने एनएसडीसी के साथ हुए करार को काउंसिल की बैठक में दी मंजूरी

विज्ञापन
training of kaushal vikas will start from new session of colleges
training

विस्तार

गुडग़ांव में नए सत्र में कॉलेज के छात्रों को डिग्री के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग संबंधित यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के साथ मिलकर खाका तैयार करने में जुट गया है। ताकि नए सत्र में अलग-अलग जिले के कॉलेजों में अलग-अलग कोर्स शुरू किया जा सके। शुरुआती चरण में 20 कोर्स का तोहफा छात्रों को मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार हरियाणा कौशल मिशन के तहत छात्रों को प्रशिक्षण देना चाहती है। इसी के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग हर कॉलेज में कोर्स के साथ एक घंटा का विशेष कक्षा कौशल प्रशिक्षण का लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिले के उद्योग और कार्य क्षमता को देखते हुए कोर्स के लिए आवेदन करने को कहा है। बता दें कि महर्षि दयानंद यूविर्सिटी से संबंद्ध कॉलेजों में इस कोर्स को शुरू करने के लिए एनएसडीसी के साथ हुए करार को अकादमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के छात्रों को एनसीडीसी बतौर ट्रेनिंग पार्टनर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग मुहैया करवाएगा। शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ कौशल आधारित विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इसके तहत स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण का सर्टिफिकेशन भी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम देगा। यह स्किल बेस्ड ट्रेनिंग मदवि के यूजी(स्नातक)/पीजी(स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाएगी।

शहर के अनुरूप शुरू होंगे कोर्स
एमडीयू से संबंधित विभिन्न शहरों में स्थित कॉलेजों को कौन से कोर्स शुरू होंगे? कौन सा कोर्स छात्रों के लिए मुफीद रहेगा। इसके लिए एनएसडीसी ने स्किल गैप सर्वे किया है। शहर के इंडस्ट्री के मिजाज को देखते हुए अब वहां अनुरूप कोर्स शुरू की जाएगी। गुडग़ांव में छात्रों को आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थ सेक्टर, बीपीओ, रिटेल, बैंकिंग एंड फाइनेंस संबंधित कोर्स शुरू किया जाएगा।

जबकि फरीदाबाद में ऑटोमोबाइल, सिक्यूरिटी, स्पोट्र्स एंड फिजिकल फिटनेस और अन्य कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को कोर्स चुनने की भी छूट दी है। इसके लिए कम से कम 25 छात्रों का उस कोर्स का चयन करना जरूरी होगा। तीन लेवल में चलने वाले कौशल प्रशिक्षण कोर्स के लिए छात्रों से अलग से फीस ली जाएगी। पहले सेमेस्टर से ही कक्षाएं शुरू हो जाएगी।


सुनीता मल्होत्रा, डीन अकादमिक अफेयर्स, एमडीयू: कौशल विकास को में जमीनी यथार्थ से जोडने के लिए एनएसडीसी को जोड़ा गया है। अकादमिक काउंसिल की 180वीं बैठक में इस शैक्षिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे युवा वर्ग को रोजगार योग्य बनाने में यह कोर्स मददगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed