{"_id":"56e98b9a4f1c1b456e8b45c3","slug":"trained-bp-ed-protest-at-education-minister-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री को ढाई घंटे तक रखा 'कैद'","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीपीएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री को ढाई घंटे तक रखा 'कैद'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करते बीपीएड प्रशिक्षित।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षिक बेरोजगारों ने अपनी मांग को लेकर बुधवार को शिक्षा मंत्री को उनके आवास पर घेर लिया। मंत्री प्रसाद नैथानी को ढाई घंटे तक घर से बाहर नहीं आने दिया गया। इसके बाद मंत्री ने सीएम से वार्ता कराई लेकिन आश्वासन नहीं मिला। अब प्रशिक्षितों ने प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ढाई घंटे नहीं जाने दिया बाहर
बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार बुधवार को सुबह प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धौनी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक सात हजार पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने जीओ जारी नहीं किया है। उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री को घेर लिया। उन्हें ढाई घंटे तक बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बाहर आए मंत्री ने प्रशिक्षितों की सीएम से वार्ता कराई। सीएम से वार्ता हुई लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। इससे आहत प्रशिक्षितों ने अब प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रमेश बडियार, बुद्धि राणा, हिमांशु, संपूर्णानंद सेमवाल, हरीश, जगदीश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन