फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tips for jee-advance exam.

आईआईटी में चाहिए दाखिला तो ध्यान रखें ये टिप्स

Thu, 14 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
tips for jee-advance exam.
27 अप्रैल को जारी होने जा रहा है जेईई मेन का परिणाम। - फोटो : demo pic

जेईई मेन से चयनित होने के बाद आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं का गणित भी समझना होगा। यहां न केवल 75 प्रतिशत या टॉप 20 परसेंटाइल में आने की अनिवार्यता है, बल्कि विषयवार बेहतर स्कोर भी काम का साबित हो सकता है।

विज्ञापन


आईआईटी दाखिले के लिए अभ्यर्थी के या तो 12वीं में 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए या बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में नाम होना चाहिए। 27 अप्रैल को आने वाले जेईई मेन के परिणाम से जेईई एडवांस के लिए शीर्ष दो लाख छात्रों का चयन किया जाएगा। इनकी आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन


ये भी होगी चुनौती
12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए एक और चुनौती होगी, आईआईटी के एडमिशन क्राइटेरिया के लायक अंक लाना। छात्रों को या तो टॉप 20 परसेंटाइल में जगह बनानी होगी या फिर 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। एससी, एसटी और विकलांग छात्रों के लिए यह क्राइटेरिया 70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 20 परसेंटाइल क्राइटेरिया में आने के लिए छात्र के पांच विषयों के अंक मान्य होंगे। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलावा चौथे विषय के तौर पर कोई भी भाषा होगी। इसके अलावा एक अन्य विषय में भी सर्वाधिक अंकों को ही काउंट किया जाएगा। लिहाजा 12वीं के अंक आईआईटी में दाखिले के लिए बहुत मायने रखते हैं।


क्या कहते हैं स्पेश्लिस्ट
आईआईटी में दाखिला काफी मुश्किल है। न केवल परीक्षा के नजरिए से, बल्कि अनिवार्य योग्यता के लिहाज से भी। हालांकि उत्तराखंड बोर्ड के लिए जरा मुश्किल और बाकी बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक लाना अपेक्षाकृत आसान है। फिर भी अभ्यर्थियों को सकारात्मक रहते हुए तैयारी करनी चाहिए। 
- वैभव राय, वीआर क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed