फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   TIPS:18 days for prepare JEE Main exam.

TIPS:18 दिनों में कैसे करें JEE मेन की तैयारी

Tue, 15 Mar 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Mar 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
TIPS:18 days for prepare JEE Main exam.
जेईई मेन - फोटो : demo

इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2016 परीक्षा में अब केवल 18 दिन बचे हैं। 19वें दिन यानी तीन अप्रैल को देशभर में जेईई मेन ऑफलाइन आयोजित होगा जबकि नौ व 10 अप्रैल को ऑनलाइन जेईई मेन की परीक्षा होगी। अंतिम समय में विषयवार समयबद्ध तैयारी से राह आसान हो सकती है। ऐसे ही केमिस्ट्री की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स।

विज्ञापन


ये है टिप्स:
-परीक्षा में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और फिजिकल केमिस्ट्री से करीब 70 प्रतिशत सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए इन दोनों पर बेहतर फोकस करना फायदेमंद होगा।
-चूंकि बोर्ड एग्जाम अपने अंतिम चरण में है। इसलिए बोर्ड की तैयारी पर फोकस रखें। केमिस्ट्री में भी 12वीं का सिलेबस ज्यादा आता है। इसलिए 12वीं के सिलेबस को दोबारा रिवाइज कर लें।
विज्ञापन

-अब वक्त है कि हर दिन कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें। कोशिश करें कि निर्धारित समय के भीतर टेस्ट को पूरा कर लें और फिर अपने शिक्षक से इसे जंचवा लें।
-अगर मॉक टेस्ट में कोई गलती हो गई हो तो उससे हतोत्साहित न हों। इसके बजाय उस सवाल को दोबारा हल करने का प्रयास करें।
-फिजिकल केमिस्ट्री में इक्विलिबिरियम, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल बांडिंग, सॉल्यूशंस, थर्मोडायनामिक्स और केमिकल काइनेटिक्स अहम हो सकते हैं।
-रिएक्शन मैकेनिज्म भी एक महत्वपूर्ण विषय है। इसे लिखकर याद करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।
-परीक्षा में उन सवालों को पहले करें, जिनमें लगता हो कि समय कम लगेगा।
-गत वर्षों के आईआईटी जेईई के प्रश्न पत्रों को एक बार जरूर हल कर लें, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
- ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ऑक्सीजन कांटेनिंग महत्वपूर्ण हो सकता है।
- इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री में पीडीएफ ब्लॉक और कॉर्डिनेशन कांप्लेक्स को अच्छे से पढ़ लें।
(वीआर क्लासेज के एमडी एवं कैमिस्ट्री शिक्षक वैभव राय के मुताबिक)

हमसे पूछें सवाल, विशेषज्ञ देंगे जवाब:
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का समय नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त छात्रों के लिए यह चुनौती है कि वह किस पैटर्न से अंतिम समय में तैयारी करें। इसके लिए अमर उजाला के ईमेल एड्रेस पर सवाल पूछें और हमारे विशेषज्ञ उसका जवाब देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल aftaba@ddn.amarujala.com हमें एड्रेस पर ईमेल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed