फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands students participate in JEE exam

जेईई में हजारों परीक्षार्थी बैठे

Sun, 03 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Thousands students participate in JEE exam
जेईई परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन दिल्ली की ओर से रविवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जेईई (मेन)-1, (बीई/बीटेक) 2016 परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थी बैठे।

विज्ञापन


परीक्षा को सुबह और दोपहर के दो सेशन में आयोजित किया गया। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थी जेईई एडवांस के लिए योग्य होंगे। इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न आईईटी संस्थानों में दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए विभिन्न निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक पहुंचे हुए थे। तीन घंटे चली इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रश्न बहु विकल्पीय थे। कुंजवानी के एक निजी स्कूल से परीक्षा देकर निकले राहुल शर्मा ने कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आईईटी संस्थाओं में इंजीनियरिंग सीखने का मौका मिलता है। बारहवीं के बाद विद्यार्थी इस क्षेत्र में बेहतर कैरियर बना सकते हैं। देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed