{"_id":"56e80f7e4f1c1b4f4a8b4d9e","slug":"this-is-security-plan-in-du-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शेगा डीयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
होली पर छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शेगा डीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू प्रशासन ने होली के बहाने छेड़छाड़ व हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इस संबंध में गाइडलाइंस तैयार कर कॉलेज प्रिंसिपल, हॉस्टल अधिकारियों, डीन व विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कैंपस और कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने दिल्ली पुलिस के साथ-साथ डीटीसी और मेट्रो के अधिकारियों से मीटिंग कर सुरक्षा का एक फूल प्रूफ प्लान भी तैयार किया है।
विज्ञापन
गाइडलाइंस में साफ कर दिया गया है कि कॉलेज, हॉस्टल, विभागों और डीयू कैंपस में कहीं भी होली के नाम पर किसी प्रकार का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य दिवस में होली खेलने की इजाजत कॉलेजों में नहीं होगी।
विज्ञापन
होली से पहले के दिनों में कॉलेजों में प्रवेश आईकार्ड से होगा। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के मद्देनजर प्रिंसिपल, विभाग प्रमुख शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों की एक कमेटी का गठन करेंगे। कैंपस में आने वाली बसों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टूडेंट वॉलेंटियर प्रशासन की मदद करेंगे।
हॉस्टल में आने वालों की एंट्री पर खास नजर रखी जाएगी। पुलिस से आग्रह किया गया है कि विभिन्न कॉलेजों की ओर जाने वाली बसों में वर्दीधारी व सादी कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए।
डीटीसी के स्टाफ को निर्देशित किया जाएगा कि बस में दुर्व्यवहार होने पर सीधे बस को पास के पुलिस स्टेशन तक लेकर जाएं। दिल्ली पुलिस, डीटीसी अधिकारियों और डीयू प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एक संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां छात्र किसी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
ज्वाइंट कंट्रोल रूम (नॉर्थ कैंपस)-
011-27667291
ज्वाइंट कंट्रोल रूम (साउथ कैंपस)-
011-24119832