फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   there will be no admission more then seats in delhi university

डीयू : नहीं हो सकेंगे सीटों से अधिक दाखिले

Sun, 08 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 09:27 AM IST
सार

  • सीटें बचने पर कॉलेज अपने स्तर पर ही मेरिट निकालकर भरेंगे
  • अपनी व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सीटों की जानकारी देंगे

विज्ञापन
there will be no admission more then seats in delhi university

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिले नहीं हो सकेंगे। डीयू प्रशासन ने इस बार इसका हल खोज लिया है। चूंकि इस बार केवल पांच कट ऑफ जारी करने का फैसला लिया गया है, ऐसे में उसके बाद भी यदि सीटें बचती हैं, तो कॉलेज अपने स्तर पर मेरिट निकालकर सीटें भरेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए कॉलेजों को अपनी व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सीटों की जानकारी को प्रदर्शित करना होगा। डीयू स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. आरएन दूबे ने बताया कि कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि इस बार पांच से ज्यादा कट ऑफ नहीं आएंगी, ऐसे में किसी कॉलेज में जो सीटें बचेंगी, उसे कॉलेज स्तर पर मेरिट के आधार पर भरेंगे।
विज्ञापन


मसलन यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स में 20 सीटें रह जाती हैं तो कॉलेज उसकी जानकारी वेबसाइट पर देगा, जिस पर छात्र कॉलेज आकर उस सीट पर दावा करेंगे। जितने भी छात्र सीट पर दावा करेेंगे, कॉलेज उनकी सूची तैयार करेंगे। इस सूची में जो भी टॉप मेरिट में छात्र रहेंगे उन्हें दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट निकालने के बाद आवेदक को दाखिले के लिए दो दिन मिलेंगे। उसके बाद भी यदि सीटें बच जाती हैं तो कॉलेज इसी प्रक्रिया को सीटें भरने के लिए अपनाएंगे। खाली सीटों पर दाखिला उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने डीयू की ऑफलाइन व ऑनलाइन में आवेदन किया होगा। चूंकि सीटों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, ऐसे में छात्रों को कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

ईसीए व स्पोर्ट्स का फॉर्म में विकल्प
हर साल ईसीए व स्पोर्ट्स कैटेगिरी के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। डॉ. दूबे ने बताया कि इस बार डीयू आवेदन फॉर्म में ईसीए व स्पोर्ट्स कैटेगिरी के आवेदकों के लिए विकल्प होगा। इस तरह से कॉलेजों को यह पता होगा कि किस कॉलेज में किस कोर्स के लिए स्पोर्ट्स व ईसीए कैटेगिरी के तहत छात्रों ने आवेदन किया है।


आवेदन फॉर्म में जानकारी देने के बाद छात्र कॉलेज जाकर भी ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए आवेदन करेंगे, जिसके बाद बीते साल की तरह ही स्पोर्ट्स कैटेगिरी के छात्रों के लिए फिटनेस टेस्ट सेंट्रलाइज्ड होगा, जबकि कॉलेज स्तर पर अलग-अलग स्पोर्ट्स के लिए ट्रायल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed