फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   there can be no fraud in scholarship fund

अब छात्रवृति फंड में नहीं हो सकेगी हेराफेरी

Sun, 06 Mar 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
there can be no fraud in scholarship fund
scholarship - फोटो : अमर उजाला

छात्रवृति के फंड में अब हेराफेरी नहीं होगी। बैंक खातों से सीधे लाभार्थी तक पूरा लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने सभी स्कूलों को छात्रों के खातों को आधार से लिंक से जोडने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


इन निर्देश का पालन न केवल सभी स्कूलों को सख्ती से करनो बल्कि तीन दिनों में सभी का रिकार्ड भी पेश करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें दो मार्च जींद में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिन छात्रों के अभी तक आधार नहीं बन पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें आधार बनाने के लिए तुरंत प्रेरित करें और आवेदन के दौरान मिलने वाले आईडी नंबर से आधार नंबर प्राप्त करने के लिए एडवांस सर्च के माध्यम से उनका आधार नंबर प्राप्त करें। साथ ही बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए है।

उनकी बैंक आधारित सूची भिजवाएं ताकि यह सूची एलडीएल को भेजी जा सकें। इसके साथ-साथ जिन विद्यार्थियों के ईआइडी जारी नहीं हुए उनकी भी सूची मांगी गई है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले स्कूल के मुखियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अलबत्ता अब वह दिन अधिक दूर नहीं जब सभी सरकारी स्कूलों में पढने वाले छात्रों का न केवल बैंकों में खाता होगा बल्कि इस खाते को आधार से भी लिंक कर दिया जाएगा ताकि न तो बच्चे के स्तर पर धांधली हो सके, न ही स्कूल के स्तर पर।


स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए है। तीन दिनों के भीतर सभी स्कूलों को पूरा रिकार्ड देने के लिए बोला गया है। ऐसा नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
सतेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed