फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft, laptop theft, girl laptop theft, sector 8 gurudwara, chandigarh

गुरुद्वारे में माथा टेकने आई युवती का लैपटाप चोरी

Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
theft, laptop theft, girl laptop theft, sector 8 gurudwara, chandigarh
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई युवती का पीछे से किसी ने लैपटॉप व चार्जर चुरा लिया। मोहाली की रहनेवाली  सुखदेव कौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित सुखदेव कौर  ने बताया कि शुक्रवार को वह सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। अंदर जाते वक्त उसने अपना लैपटाप वाला बैग बाहर ही रख दिया था। बैग में ही  चार्जर भी रखा हुआ  था। कुछ देर बाद जब वह माथा टेक कर वापस आई तो बैग गायब था। युवती ने आसपास काफी ढूंढने की कोशिश की मगर बैग का कुछ पता नही चला। जिसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर कॉल कर लैपटाप चोरी की सूचना दी। मौके पर सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले कर चेक किया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। जिसके जरिए पुलिस आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed