{"_id":"574976484f1c1b6f48690e80","slug":"the-result-was-due-to-heavy-traffic-on-the-website-to-see-the-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के चलते रिजल्ट देखने में परेशानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के चलते रिजल्ट देखने में परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 29 May 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के नतीजे शनिवार को जारी किया गया। दोपहर दो बजे रिजल्ट जारी होना था, लेकिन बोर्ड ने 12 बजे ही रिजल्ट ऑनलाइन कर दिया।
विज्ञापन
जो वेबसाइट खोलकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वो तुरंत रिजल्ट देखने में मशगू हो गए। रिजल्ट के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक की वजह से शिक्षकों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के बाद करीब आधा घंटे के लिए वेबसाइट भी क्रैस कर गया। जिससे वेबसाइट ही नहीं खुली। इसके बाद सर्वर धीमी गति से चला। जिससे छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट जानने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
12वीं के नतीजे की तरह इस बार भी सीबीएसई द्वारा छात्रों के रिजल्ट के साथ स्कूलों के लिए एकमुश्त रिजल्ट जारी नहीं किया गया। पिछले साल तक छात्रों का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा सीधे स्कूलों को उनकी एफिलिएशन कोड के आधार पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाता था।
दोपहर तीन बजे स्कूलों के लिए वेबसाइट पर लिंक दिया गया। इससे पहले स्कूल प्रबंधकों को एक-एक छात्रों का रोल नंबर डालकर रिजल्ट जानना पड़ा। सर्वर की गति और एक-एक कर रिजल्ट जानने में स्कूल शिक्षकों को काफी समय लग गया।
बोर्ड द्वारा जारी फोन सेवा के जरिए रिजल्ट जानने की प्रक्रिया बाधित रही। सर्वर डाउन होने की वजह से कई छात्रों के अवार्ड ही नहीं दिखाएं। जिससे कुल सीजीपीए ही नहीं दिखा। छात्र मायूस हुए, लेकिन दोबारा देखने पर अंक दिखाया गया।