फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The girls in CBSE Marie stake, 97.97 per cent result

सीबीएसई में लड़कियों ने मारी बाजी, 97.97 फीसदी रहा रिजल्ट

Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The girls in CBSE Marie stake, 97.97 per cent result
CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित किया गया। सीबीएसई के पंचकूला जोन का रिजल्ट 98.04 फीसदी रहा। परीक्षा में लड़के के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी। 98.58 फीसदी लड़कियां और 97.70 फीसदी लड़के सफल रहे।

विज्ञापन


यही हाल गुडग़ांव का रहा। साइबर सिटी में लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रही। जिले का रिजल्ट 97.97 फीसदी रहा। इसमें 98.86 फीसदी छात्राएं और 97.41 फीसदी छात्र सफल रहे। बता दें कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार दसवीं रिजल्ट के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या अधिक थी। जिले के करीब 92 स्कूलों से 20693 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 12718 छात्र और 7975 छात्राएं थी। इनमें 12388 छात्र और 7884 छात्राएं सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के मुकाबले गुडग़ांव में लड़कियों की पास प्रतिशत 1.45 फीसदी अधिक रहा। पिछले वर्ष भी अधिक लड़कियां सफल हुई थी। स्कूल आधारित परीक्षा की बात करें तो 18372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 18192 छात्र सफल रहे। 99.02 फीसदी रिजल्ट रहा। जबकि पिछले वर्ष 98.51 फीसदी था। वहीं, बोर्ड आधारित परीक्षा में 2321 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसका रिजल्ट 96.51 फीसदी रहा। 

इस साल छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 10 सीजीपीए (कमुलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) हासिल किए। शहर के कई नामचीन स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। अधिकतर छात्रों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। स्कूलों के मुताबिक साइंस, गणित और अंग्रेजी में ए प्लास ग्रेड के साथ 10 सीजीपीए हासिल किए है। 


इस साल रिजल्ट में हुआ है सुधार
इस साल जारी सभी बोर्ड के रिजल्ट में सुधार हुआ है। चाहे वो हरियाणा बोर्ड का हो या सीबीएसई की। सीबीएसई के 12वीं कक्षा में इस बार 2.69 फीसदी बढ़ोतरी हुई है तो हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में 12.99 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह दसवीं कक्षा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed