फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the college will punished for more fee

अधिक फीस ली तो कॉलेजों पर होगी कार्रवाई, एकेटीयू ने जारी की अधिसूचना

Wed, 11 May 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 11 May 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
the college will punished for more fee

प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेज दाखिले के बाद छात्रों से अधिक फीस नहीं वसूल पाएंगे।  एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) नए सत्र से ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेज अपनी सीटों को भरने के लिए नए छात्रों को पहले साल कम फीस लेकर दाखिला दे देते हैं, लेकिन दूसरे साल से ही उनकी जेब ढीली करना शुरू कर देते हैं और दोगुना तक फीस लेते हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय इस मुद्दे पर सख्त हो गया है। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि कॉलेज द्वारा पहले साल कम फीस पर दाखिला देने के बाद दूसरे साल से अधिक फीस वसूलना गलत है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि यदि किसी कॉलेज द्बारा नियमों के विपरीत छात्र से फीस लेने की शिकायत मिलती है तो कॉलेज पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों द्वारा अधिक फीस की मांग करना पूरी तरह से गलत है। जो फीस पहले साल ली जाती है, वही अन्य वर्षों में भी ली जानी चाहिए। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई होगी।
- प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति, एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed