फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TET result: only 6 percent passed in TGT arts.

TET: टीजीटी आर्ट्स में 32 हजार फेल, 6 फीसदी रहा रिजल्ट

Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
TET result: only 6 percent passed in TGT arts.
34546 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी। महज 2129 अभ्यर्थी ही पास हुए। - फोटो : Demo pic

हजारों अभ्यर्थी टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल टेट पास नहीं कर पाए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि परीक्षा में प्रश्न कठिन थे या फिर अभ्यर्थियों ने तैयारी ही नहीं की थी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स टेट का परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन


रिजल्ट के बाद जब अभ्यर्थियों ने रोलनंबर इंटरनेट पर चेक किए तो हजारों अभ्यर्थियों को मायूसी हाथ लगी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिजल्ट टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल का रहा। हजारों अभ्यर्थियों ने टीजीटी आर्ट्स टेट दिया था। महज सैकड़ों युवा ही पास हुए। टीजीटी आर्ट्स टेट का परिणाम 6.16 प्रति रहा है।
विज्ञापन


34546 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी। महज 2129 अभ्यर्थी ही पास हुए। 32416 अभ्यर्थी फेल हो गए। टीजीटी मेडिकल टेट में 4993 अभ्यर्थी अपीयर हुए थे। इसमें महज 461 अभ्यर्थी ही पास हुए। परीक्षा प्रतिशतता 9.23 रही। जेबीटी टेट में भी 2998 अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। 7775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शास्त्री टेट में 4650 अभ्यर्थी बैठे। इनमें 2299 अभ्यर्थी फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजीटी नॉन मेडिकल में 8368 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 5325 अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। भाषा अध्यापक टेट में 6086 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 3831 अभ्यर्थी फेल रहे। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. विशाल शर्मा ने कहा कि रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की साइट पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed