{"_id":"5745b2184f1c1b152c69140a","slug":"teachers-will-not-be-able-to-leave-the-rest-the-government-will-organize-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी में आराम नहीं कर सकेंगे शिक्षक, सरकार करेगी कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छुट्टी में आराम नहीं कर सकेंगे शिक्षक, सरकार करेगी कार्यशाला का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षक इस गरमी की छुट्टी में मौज नहीं कर पाएंगे। सरकार शिक्षकों के लिए पूरी गरमी की छुट्टी के दौरान एक कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इसमें शिक्षकों को लेशन प्लान, टीचिंग मैटेरियल के साथ उसे रूचिकर बनाने को लेकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार के इस एक महीने के लिए आयोजित कार्यशाला में 24 हजार शिक्षक हिस्सा लेंगे। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का शिक्षकों के भेजे गए वायस मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी गई है। वायस मैसेज में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूल शिक्षक डेली की पढ़ाई को कैसे रूचिकर बनाए इसे लेकर काम कर रहे है।
विज्ञापन
जिस तरह सरकारी स्कूल के छठवीं क्लास के लिए जब 550 समर कैंप का आयोजन किया गया तो उसमें रूचि बढ़ी और अब 45 हजार छात्र अब तक उसमें रजिस्टर्ड हो चुके है। सरकार के मुताबिक बीते 24 मई से नौ जगहों से इसकी शुरूआत हो चुकी है जो कि 23 जून तक चलेगी। एक बैच का चार दिनों का वर्कशॉप होगा इस तरह के कुल 500 बैच तैयार किए गए है।
विज्ञापन
बचे हुए शिक्षकों को दूसरे राउंड में शामिल किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, और विज्ञान विषयों को लेकर स्टडी मैटेरियल तैयार करेंगे। कार्यशाला में शिक्षकों के सामूहिक बातचीत उनके विचारों और अनुभवों को लेकर चर्चा होगी। उसी दौरान जो बेहतर निकलेगा उसे स्टडी मैटेरियल के रूप में तैयार किया जाएगा।
इसमें मेंटर टीचर्स (लर्निंग रिसोर्स ग्रुप ऑफ) और सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आने वाले क्लस्टर रिसोर्स कोआर्डिनेटर मदद करेंगे। सरकार ने कहा है कि इस वर्कशॉप के दौरान शिक्षक मिलकर जो स्टडी मैटेरियल तैयार करेंगे। वह सरकार बकायदा प्रिंट कराएगी। और जुलाई से स्कूल खुलने पर उसे सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान प्रयोग भी किया जाएगा।