फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teachers will be recruited to spread sanskrit widely

संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए भर्ती होंगे शिक्षक

Sun, 06 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 06 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
teachers will be recruited to spread sanskrit widely

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) अब संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत शिक्षकों की भर्ती करेगा। यह शिक्षक न सिर्फ संस्कृत पढ़ाएंगे, बल्कि उसके प्रचार प्रसार को लेकर भी काम करेंगे। सभी केवीएस को निर्देश जारी कर कहा गया है कि जहां पर 15 से ज्यादा स्टूडेंट संस्कृत के हैं, वहां पर अनुबंध पर शिक्षकों की भर्ती की जाए।

विज्ञापन


बताते चलें कि वर्ष 2014 में केवीएस ने 11वीं में भाषा विषय के रूप में संस्कृत को भी 2015-16 के सत्र में शामिल किया था, लेकिन जब केवीएस ने इसे लेकर आंकड़े जुटाए तो यह चौंकाने वाले थे, क्योंकि बहुत कम संख्या में छात्रों ने संस्कृत को लिया था। दसवीं में संस्कृत पढ़ चुके छात्र भी इसमें रुचि नहीं ले रहे थे। सिर्फ बंगलूरू और एर्नाकुलम में कुछ छात्रों ने इसमें ज्यादा रुचि दिखाई।
विज्ञापन


जब इसका कारण जानने की कोशिश की गई, तो पता चला कि केवी में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या कम है। अब केवी ने संस्कृत के प्रचार प्रसार करने को लेकर निर्देश जारी किया है, जहां पर शिक्षकों की कमी है वहां अनुबंध पर संस्कृत विषय के शिक्षकों की भर्ती करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही संस्कृत के प्रचार प्रसार पर काम करने के लिए भी निर्देश दिया है। केवी की कोशिश है कि जो छात्र दसवीं में संस्कृत पढ़ चुके हैं, वह 11वीं में भी संस्कृत को विषय के रूप में चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed