{"_id":"57049e504f1c1bab38c8130e","slug":"teachers-play-cards-during-school-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्कूल के समय में शिक्षक खेलते हैं ताश’","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
‘स्कूल के समय में शिक्षक खेलते हैं ताश’
‘स्कूल के समय में शिक्षक खेलते हैं ताश’
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक स्कूल के समय पर ताश खेलेंगे तो बच्चों की पढ़ाई पर कैसा असर पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि फिरोजपुर झिरका के गांव साकरस के राजकीय प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर के दफ्तर में अध्यापक स्कूल के टाइम में अक्सर ताश खेलते हैं।
विज्ञापन
गांव साकरस के प्राइमरी स्कूल में कुल 347 बच्चे हैं, जिनको पढ़ाने के लिए सरकार ने 12 अध्यापक लगा रखे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापक बच्चों को पढ़ाई की बजाय राजनीति करते रहते हैं। कोई इनकी शिकायत करता है कि तो ये अध्यापक उससे झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन
वहीं रिजल्ट के मामले में गांव का सीनियर स्कूल भी पीछे ही है। दसवीं क्लास में 80 बच्चे हैं जिनमें से 77 बच्चे पहले सेमेस्टर में फेल हो गए थे, इसके अलावा 12वीं कक्षा में 62 बच्चे हैं जिनमें से 50 फेल बताए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजौका ने कहा कि जांच कर ऐसे अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन