फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers opposed on promotion policy.

पदोन्नति न होने से शिक्षक नाराज, नियमों की अनदेखी का आरोप

Sun, 06 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 06 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
teachers opposed on promotion policy.
श‌िक्षक - फोटो : demo

एलटी (स्नातक वेतनक्रम) में 30 फीसदी समायोजन/पदोन्नति नहीं होने पर प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों ने रोष जताया है। उनका आरोप है कि शासनादेश के बावजूद शिक्षा विभाग व्यायाम व गणित विषय के शिक्षकों का समायोजन/पदोन्नति नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


रविवार को यहां बीकेटीसी धर्मशाला में गढ़वाल मंडल से आए शिक्षकों की बैठक में कहा गया कि विभाग गणित और व्यायाम संवर्ग के शिक्षकों का एलटी में पदोन्नति नहीं कर रहा है। जीओ के बावजूद विभाग ने एक साल से समायोजन/पदोन्नति प्रक्रिया रोकी हुई है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक से करेंगे वार्ता
वक्ताओं ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया है।

20 मार्च से पहले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल इस मसले पर संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी से वार्ता करेगा।

कहा गया कि यदि शीघ्र समायोजन/पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। बैठक में विनय किमोठी, बलदेव भंडारी, जगदंबा नौटियाल, प्रविंद रावत, रीना नौटियाल, राकेश रतूड़ी, अमित असवाल, गजेंद्र चौहान और विनोद रावत आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed