फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher fired for beating up three children, three suspended

बच्चों की पिटाई, गाली-गलौच करने पर शिक्षा मंत्री ने तीन शिक्षकों को नौकरी से निकाला

Sun, 22 May 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher fired for beating up three children, three suspended

बच्चों की पिटाई करने, उनसे गाली-गलौच करने व ठीक से न पढ़ाने का मामला सामने आने पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक स्कूल के तीन शिक्षकों को नौकरी से निकालने के साथ तीन अन्य शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


यह मामला लाजपत नगर के शहीद हेमूकलानी सर्वोदय बाल विद्यालय का है, जहां सिसोदिया गर्मी की छुट्टियों में चल रही स्पेशल क्लासेस का जायजा लेने पहुंचे थे।
औचक निरीक्षण में सिसोदिया ने स्पेशल क्लास लेने आए 9वीं व 12वीं के विद्यार्थियों से चर्चा की तो कई तरह की शिकायतें सामने आईं।

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और प्रधानाचार्य को क्लास से बाहर जाने को कहा और छात्रों से अकेले में करीब एक घंटे तक खुलकर बातचीत की। 9वीं क्लास के बच्चों ने एक-एक करके अपने दुख-दर्द बताने शुरू किए। बच्चों ने दो शिक्षकों का बाकायदा नाम लेकर बताया कि वे गाली देते हैं और पीटते भी हैं।
विज्ञापन


वहीं 12वीं के बच्चों ने बताया कि फिजिक्स के टीचर का पढ़ाया हुआ उन्हें समझ नहीं आता। वह कभी प्रैक्टिकल नहीं कराते। शिक्षा मंत्री ने बाद में प्रधानाचार्य और अध्यापकों से कहा कि वे क्लासरूम में बच्चों के प्रति प्रेम और आदर का भाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हम बच्चों को बात-बात पर धमकाने या डराने का माहौल बनाएंगे तो न बच्चे ठीक से पढ़ पाएंगे और न ही वे अपने से बड़ों का आदर करना सीख पाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आदर देना हरेक छात्र के लिए जरूरी है लेकिन बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करना भी शिक्षक के लिए जरूरी है।


सिसोदिया ने स्कूल के टीजीटी साइंस लखपत सिंह, टीजीटी सोशल साइंस तसलीम अहमद, पीजीटी फिजिक्स एमएस रावत को नौकरी से निकालने के निर्देश दिए हैं। जबकि उप प्रधानाचार्य अंसार अहमद, एकाउंट्स के लेक्चरर सीताराम और टीजीटी हिंदी दिनेश कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed