फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher association letter to smriti irani not to interfere in jnu

टीचर एसोसिएशन का स्मृति को पत्र, जेएनयू में न दें दखल 

Sat, 26 Mar 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
teacher association letter to smriti irani not to interfere in jnu
स्मृति ईरानी

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अप्पा राव को पद से हटाने, कैंपस से पुलिस को बाहर करने और गिरफ्तार किए गए छात्रों व शिक्षकों को रिहा करने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ सेंट्रल युनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


फेडरेशन ने अपने पत्र में लिखा है कि जेएनयू और हैदराबाद यूनिवर्सिटी में माहौल ठीक नहीं हो पा रहा है। छात्र और शिक्षकों में डर का माहौल है, इसलिए केंद्र विश्वविद्यालयों के मामलों में दखल न दे।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन के सचिव  प्रो.अजय पटनायक के मुताबिक,केंद्र सरकार के दखल के चलते हैदराबाद और जेएनयू यूनिवर्सिटी में हालात खराब हुए। कुलपति के छुट्टी से दोबारा लौटते ही कैंपस का माहौल खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की झड़प हुई और कैंपस को छाबनी में तब्दील कर दिया गया। विवि की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट के बाद भी रोहित समेत अन्य छात्रों के खिलाफ कार्रवाई हुई। कुछ छात्रों और शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया,जोकि गलत है। फेडरेशन ने पांच मांग भी लिखी हैं।


प्रो. पटनायक के मुताबिक, छात्रों और शिक्षकों को तुरंत रिहा किया जाए, कैंपस से पुलिस को बाहर किया जाए और शांति बहाल करते हुए छात्रों की मांगों को सुना जाए,कुलपति प्रो. अप्पा राव को पद से हटाया जाए, रोहित वेमुला के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,जातिगत आधार से टिप्पणियों का निपटारा करने के लिए रोहित एक्ट बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed