{"_id":"56f5401b4f1c1b5970f14d43","slug":"teacher-association-letter-to-smriti-irani-not-to-interfere-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर एसोसिएशन का स्मृति को पत्र, जेएनयू में न दें दखल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीचर एसोसिएशन का स्मृति को पत्र, जेएनयू में न दें दखल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अप्पा राव को पद से हटाने, कैंपस से पुलिस को बाहर करने और गिरफ्तार किए गए छात्रों व शिक्षकों को रिहा करने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ सेंट्रल युनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
फेडरेशन ने अपने पत्र में लिखा है कि जेएनयू और हैदराबाद यूनिवर्सिटी में माहौल ठीक नहीं हो पा रहा है। छात्र और शिक्षकों में डर का माहौल है, इसलिए केंद्र विश्वविद्यालयों के मामलों में दखल न दे।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन के सचिव प्रो.अजय पटनायक के मुताबिक,केंद्र सरकार के दखल के चलते हैदराबाद और जेएनयू यूनिवर्सिटी में हालात खराब हुए। कुलपति के छुट्टी से दोबारा लौटते ही कैंपस का माहौल खराब हो गया।
विज्ञापन
छात्रों की झड़प हुई और कैंपस को छाबनी में तब्दील कर दिया गया। विवि की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट के बाद भी रोहित समेत अन्य छात्रों के खिलाफ कार्रवाई हुई। कुछ छात्रों और शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया,जोकि गलत है। फेडरेशन ने पांच मांग भी लिखी हैं।
प्रो. पटनायक के मुताबिक, छात्रों और शिक्षकों को तुरंत रिहा किया जाए, कैंपस से पुलिस को बाहर किया जाए और शांति बहाल करते हुए छात्रों की मांगों को सुना जाए,कुलपति प्रो. अप्पा राव को पद से हटाया जाए, रोहित वेमुला के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए,जातिगत आधार से टिप्पणियों का निपटारा करने के लिए रोहित एक्ट बनाया जाए।