{"_id":"573a97da4f1c1bf12bac6f37","slug":"summer-vacation-in-school-from-18th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 May 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बढ़ी तपिश और ग्रीष्म लहर को देखते हुए डीएम रविनाथ रमन ने जिले के सभी स्कूलों में कल (बुधवार) से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने आदेश दिए हैं। इस दौरान शासकीय, गैर शासकीय विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि 17 मई (मंगलवार) को सभी स्कूल दोपहर 12 बजे तक हर हालत में बंद करा दिए जाएं। डीएम ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटे में भीषण ग्रीष्म लहर चलेगी।
विज्ञापन
विशेष परिस्थितियों के लिए निर्देश
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश की जानकारी जिले के सभी स्कूल व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्य को मंगलवार तक उपलब्ध करा दें।
डीएम ने कहा कि अगर कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार जारी रखनी आवश्यक हों, तो यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि ये कक्षाएं मध्याह्न 12 बजे तक समाप्त हो जाएं। स्कूल में बच्चों के लिए शीतल पेयजल और छायादार स्थान पर कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन