{"_id":"56f1520f4f1c1bc55ef14d24","slug":"students-will-be-able-to-pay-fees-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब छात्रों को नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को बैंकों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने विद्यार्थियों को आनलाइन फार्म के साथ आनलाइन फीस के भुगतान की सुविधा देना शुरू कर दिया है। सोमवार से विद्यार्थी आनलाइन भुगतान करने लगे हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे बोर्ड के कर्मचारियों का भी काम का बोझ कम होगा।
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से कुछ महीने से लगातार विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसकी शुरुआत आनलाइन रिवैल्यूएशन फार्म से की गई थी।
कश्मीर संभाग में वार्षिक परीक्षा के परिणाम निकलने के बाद जनवरी से आनलाइन फार्म भरने की सुविधा शुरू हुई थी।
इसके बाद जम्मू संभाग में विंटर सेशन स्कूलों के वार्षिक परिणाम निकलने के बाद विद्यार्थियों को सुविधा मिली थी, लेकिन आनलाइन फार्म भरने के बावजूद विद्यार्थियों को फीस के भुगतान के लिए बैंक जाना पड़ता था, लेकिन अब बोर्ड ने इस समस्या को भी हल कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने 19 मार्च सोमवार से विद्यार्थियों को आनलाइन भुगतान करने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। अब घर बैठे विद्यार्थी आनलाइन फीस भुगतान कर सकेंगे। जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की सचिव वीना पंडिता ने बताया कि विद्यार्थियों को लगातार आधुनिक सुविधाएं देने के लिए बोर्ड कदम उठा रहा है। सोमवार से पहली बार आनलाइन फीस के भुगतान की सुविधा शुरू की गई है।