फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students waiting to study in new building in gurgaon

एक साल पहले बने भवन में पढ़ने की बाट जोह रहे बच्चे

Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
students waiting to study in new building in gurgaon
स्कूल

नूहं रोड पर बनने वाला आरोही मॉडल स्कूल का भवन पिछले सत्र से ही बनकर तैयार है। जिसके चलते पिछले सत्र से ही बच्चे नये भवन में शिक्षा ग्रहण करने की बाट जोह रहे है।

विज्ञापन


लेकिन अभी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तावडू में लग रही इस स्कूल की कक्षाओं को यहां शिट नहीं किया गया है। अभिभावक व बच्चों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग से नये सत्र में नये भवन में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने व कक्षाएं लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


काबिलेगौर है की सर्व शिक्षा अभियान के तहत तावडू-नूंह रोड़ पर गांव बावला में आरोही मॉड़ल स्कूल भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। स्कूल भवन के लिए ग्राम पंचायत बावला ने करीब साढ़े 6 एकड़ जमीन शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माडॅल स्कूल के निर्माण कार्य के लिए करीब 1 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत हुई थी। अनुबंध के तहत स्कूल भवन का निर्माण कार्य 2014 तक मुकमल हो जाना चाहिए था, लेकिन निर्धारित समय भवन बनकर तैयार नहीं होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कस्बे के राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय के दो संकरे कमरों में पढाया जा रहा है।

इससे बच्चें व शिक्षकों को भारी जहमत का सामना करना पड़ रहा है। वहाब खान, जुबैर, पूर्व सरपंच हनीफ, सेवानिवृत फौजी कमरूदीन, सपात खान, पूर्व पंच जमालुदीन, मौ0 हाशिम, शैरू, समा खान आदि ग्रामीणों ने बताया की आरोही स्कूल का भवन पिछले सत्र से ही बनकर तैयार है।

इसके बावजूद बच्चों को तावडू से नये भवन में शिट नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग की इस अनदेखी के कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भारी जहमत उठानी पड़ रहीं है।


उक्त ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन व प्रशासन से नये सत्र में बच्चों को नये भवन में शिट कर दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। ताकि ग्रामीण बच्चों को इस स्कूल को फायदा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed