हिमाचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बी-फार्मेसी में फेल और कम अंक पाने वाले छात्रों ने देर रात तक उग्र प्रदर्शन किया। दफ्तर का कुंडा लगाकर वीसी को बंधक बना लिया गया। कई गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी गई जबकि कई गाड़ियों के सामने छात्र लेट गए।
HPTU: खराब रिजल्ट पर वीसी को बनाया बंधक, देर रात तक हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव की स्थिति देख प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में लगभग डेढ़ सौ जवान तैनात कर दिए हैं। देर रात तक लगभग दो सौ विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में ही डटे रहे जबकि यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी यहीं मौजूद रहे। बी-फार्मेसी के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षाओं में भेदभाव कर जानबूझकर पिछली बार के टॉपरों को फेल करने का आरोप लगाया है।
छात्रों ने धरना-प्रदर्शन कर लगातार वीसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके साथ वार्षिक परीक्षाओं में भेदभाव किया गया है। पिछले सेमेस्टर में टॉपर रहने वाले छात्रों को इस बार फेल कर दिया गया। जब कुलपति अपनी नीली बत्ती लगी सरकारी कार में बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो गुस्साई भीड़ ने यूनिवर्सिटी का दरवाजा बंद कर दिया।
सुंदरनगर, नादौन और ज्वालामुखी के महाविद्यालयों से आए छात्रों सुशील शर्मा, अश्वनी, श्वेता, शिवानी और सीमा ने बताया कि इस बार में बी-फार्मेसी तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाओं के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। बी-फार्मेसी के सभी पेपर अच्छे हुए, लेकिन रिजल्ट में उन्हें फेल कर दिया गया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज के कुछ छात्र जो पिछले सेमेस्टर में टॉपर आए थे, वे भी इस बार फेल हैं।
कुलपति प्रो. आरएल शर्मा का कहना है कि बी-फार्मेसी के छात्रों ने वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। शीघ्र ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विवि में बुधवार को कई छात्र उनसे मिलने की जिद कर रहे थे।