फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students enrolled on schedule, April 8 will apply to

छात्रों के लिए दाखिला शेड्यूल जारी, 8 अप्रैल तक होंगे आवेदन

Fri, 11 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 11 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Students enrolled on schedule, April 8 will apply to
छात्र - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा के बीच शिक्षा विभाग ने जरूरतमंद बच्चों के लिए दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। बीते साल से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने इस बार मार्च के अंत में ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने कक्षा प्रथम में शिक्षा के अधिकार 2009 के तहत व कक्षा दूसरी से आठवीं तक नियम 134ए के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। इस बाबत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गत वर्ष सत्र शुरू होने के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू की थी। इस वजह से कई अभिभावकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। जिन्होंने आवेदन किया था, उन्हें भी दाखिला नहीं मिला था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए नियम 134 ए के तहत 29 मार्च से 8 अप्रैल तक फॉर्म आनॅलाइन व ऑफलाइन जमा करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराया जाएगा। विभिन्न समाचार पत्रों में इस संबंध में 18 मार्च को दाखिले की सूचना के बारे में नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। 28 मार्च को जिला व खंडस्तरीय कमेटी द्वारा नोटिस प्रकाशित करवाए जाएंगे। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25 मार्च को विभिन्न कक्षाओं में खाली सीटों की जानकारी नोटिस चस्पा कर दी जाएगी।

29 मार्च से 8 अप्रैल तक फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा करवाए जाएंगे। 9 से 12 अप्रैल तक स्क्रूटनी की जाएगी। 12 अप्रैल को दाखिल प्राप्त छात्रों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। अभिभावक एकता मंच के जिला सचिव रामफल श्योरण ने बताया कि विभाग ने इस बार पहले से शेड्यूल जारी किया है। 18 अप्रैल को खंड स्तर पर पहला ड्रॉ निकाला जाएगा।


प्रथम ड्रॉ के तहत 18 से 25 अप्रैल तक पात्र छात्रों के दाखिले होंगे। द्वितीय ड्रॉ 26 अप्रैल को निकाला जाएगा। जिसके दाखिले 26 से 29 अप्रैल तक होंगे।  अगर स्कूलों में नियम 134ए के तहत पात्र छात्रों की सीटें बचती हैं तो जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष 30 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में नियम 134ए के तहत आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed