{"_id":"56dac3414f1c1bb82d8b46ea","slug":"student-fury-to-mistake-in-group-c-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह ग परीक्षा में खामियों पर छात्र उग्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
समूह ग परीक्षा में खामियों पर छात्र उग्र
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Mar 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से 28 फरवरी को कराई गई समूह ग की परीक्षा की खामियों को लेकर छात्र उग्र हो गए हैं। शुक्रवार को छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम से मांग की है कि परीक्षा तत्काल रद्द कराई जाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारी संख्या में छात्र एबीवीपी नेता कमलेश भट्ट और अंशुल चावला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्राविधिक शिक्षा परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि समूह ग की परीक्षा में एक कोचिंग संस्थान की मैगजीन से ही काफी संख्या में सवाल पूछे गए। उन्होंने परिषद के सचिव के इस्तीफे और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
इस क्रम में शनिवार को सभी छात्र काली पट्टी बांधकर रैली निकालेंगे। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी कार्रवाई न हुई तो छात्रों ने बुधवार को सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक डबराल, नरेंद्र राणा, प्रीतम राणा, सतपाल चौहान, किशन चौहान, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन