फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   St. Stephen's aptitude test and interview schedule released

सेंट स्टीफंस में ऐप्टीट्यूट टेस्ट व साक्षात्कार का शेड्यूल जारी

Wed, 25 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
St. Stephen's aptitude test and interview schedule released
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मई से शुरू हो जाएंगे। कॉलेज में उपलब्ध ग्यारह कोर्सेज की लगभग 410 सीटों के लिए ऐप्टीट्यूट टेस्ट व साक्षात्कार प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी।

विज्ञापन


हालांकि आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि इस साल डीयू ने सेंट्रलाइज्ड आवेदन से स्टीफंस में आवेदन लेने की सिफारिश की है। वहीं कॉलेज को दाखिले से संबंधी अन्य बातों को तय करने की छूट होगी। 
विज्ञापन


ऐसे में कॉलेज ने साफ कर दिया है कि 28 मई को इस संबंध में सारी जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। कॉलेज में उपलब्ध 11 कोर्सेज के तहत संस्कृत ऑनर्स के ऐप्टीट्यूट टेस्ट व साक्षात्कार 20 जून को, अर्थशास्त्र ऑनर्स 21, 22, 23 जून को, फिजिक्स ऑनर्स 21, 22, व 23 जून, केमिस्ट्री ऑनर्स 25, 27, 28 जून, अंग्रेजी ऑनर्स 28 व 29 जून, इतिहास ऑनर्स 29, 30 व 1 जुलाई, गणित ऑनर्स 30 जून व 1 और 2 जुलाई, बीएससी प्रोग्राम 30 जून, 1 व 2 जुलाई, स्पोर्ट्स के लिए 4 जुलाई व बीए प्रोग्राम 5, 7 व 8 जुलाई, फिलॉस्फी ऑनर्स के लिए 9 जुलाई को होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऐसी संभावना है कि बीते साल की तरह ही छात्रों के बारहवीं के 85 फीसदी अंकों, ऐप्टीट्यूट टेस्ट के पांच फीसदी अंकों व साक्षात्कार के 10 फीसदी अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज ने बीते साल ही ऐप्टीट्यूट टेस्ट की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed