{"_id":"56db27d74f1c1b302d8b4cf2","slug":"ssc-cgl-2016-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक स्तर की संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्नातक स्तर की संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
21 मार्च तक केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभागों, संगठनों में गैरराजपत्रित और ग्रुप सी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए स्नातक स्तर की संयुक्त परीक्षा 2016 के लिए भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए प्रार्थी को 21 मार्च तक केवल ऑनलाइन के माध्यम से प्रार्थना प्रपत्र भरने होंगे। शुल्क की अदायगी डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से करनी होगी।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों, शारीरिक रूप से अपंग और महिला उम्मीदवारों को इसके लिए कोई भी शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्हें शुल्क से छूट प्राप्त है। अभ्यर्थी पदों की जानकारी, आयु सीमा और पात्रता के बारे में आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in और sscnwr.org से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन