{"_id":"56e7b86c4f1c1b5b138b47d8","slug":"sridev-suman-university-vc-term-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा श्रीदेव सुमन विवि कुलपति का कार्यकाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फिर बढ़ा श्रीदेव सुमन विवि कुलपति का कार्यकाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
कुर्सी
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ा दिया गया है। राजभवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कुलपति डॉ. रावत ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति की चयन प्रक्रिया गतिमान है। उनका पहले तीन महीने का कार्यकाल 15 मार्च को पूरा होने जा रहा था।
विवि में चल रहीं परीक्षाएं
अभी तक चूंकि नए कुलपति की नियुक्ति नहीं की गई है, लिहाजा, राजभवन ने सोमवार को उनका कार्यकाल तीन महीने और बढ़ा दिया है।
दो साल से लगातार कामयाब प्राइवेट परीक्षाएं करा रहे डॉ. रावत के पास अब इस साल की प्राइवेट परीक्षाओं की अहम जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि इस बार उनका कार्यकाल पूरा होने तक नए कुलपति की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन