{"_id":"573812554f1c1bfa15ac6eb7","slug":"senior-citizen-council-will-help-poor-children-in-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को इंजीनियर, साइंटिस्ट बनाएगी ये संस्था","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बच्चों को इंजीनियर, साइंटिस्ट बनाएगी ये संस्था
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 16 May 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन काउंसिल ने निर्धन और मेधावी बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का निर्णय लिया है।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर से अगर कोई लड़की या लड़का बीटेक, फार्मेसी, बीएससी, एमएससी, एमटेक और आईटीआई में प्रवेश लेना चाहता है और गरीबी उसकी राह में रोड़ा बन रही है तो उनके इस सपने को पेंशनर पूरा करेंगे। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने निर्धन और मेधावी बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का निर्णय लिया है। तकनीकी संस्थान में प्रवेश मिलने के बाद काउंसिल विद्यार्थी की पूरे कोर्स की फीस, भोजन, रहने और पाठ्य सामग्री का सारा खर्च उठाएगी।
विज्ञापन
काउंसिल यह सहायता केवल सरकारी शिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर प्रवेश पाने वाले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले मेधावियों को ही उपलब्ध करवाएगी। संस्था ने इच्छुक मेधावियों से सहायता पाने के लिए आवेदन मांगे हैं। संस्था ने इस वर्ष दस लाख रुपये एजूकेशन बजट रखा है। इसके अलावा उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन
टॉपर छात्रा की मदद के लिए आगे आई संस्था
संस्थान मंडी जिला के तनिहार पंचायत की टॉपर छात्रा की मदद के लिए भी आगे आई है। संस्था के कार्यकारी प्रधान शक्ति चंद ठाकुर ने कहा कि छात्रा से संपर्क करने के बाद हर संभव मदद करने को तैयार है। तनिहार की रहने वाली शिल्पा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2013 में साइंस की टॉपर है। गत दिवस उसकी माता का निधन हो गया, जबकि पिता कई वर्षों से घर से लापता हैं।
विज्ञापन
यह हैं काउंसिल के संस्थापक सदस्य
वर्ष 1999 में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त होने के बाद 25 लोगों ने सेवा भाव से प्रेरित होकर सीनियर सिटीजन काउंसिल की स्थापना की। इस संस्था के फाउंडर चेयरमैन जीसी शर्मा, शक्ति चंद ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और बीसी दूबे, महासचिव भगवान दास, जबकि जेके सोंधी सम्मानित सदस्य के अलावा 25 कार्यकारिणी सदस्य हैं।