फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seeking to increase the honorarium of guest teachers in DU

दिल्ली यूनिवर्सिटी में गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने की मांग

Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Seeking to increase the honorarium of guest teachers in DU
टीचर - फोटो : demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे गेस्ट टीचरों के साथ हो रहे भेदभाव के विरोध में अब शिक्षकों में असंतोष बढ़ने लगा है। गेस्ट टीचर अपना मानदेय बढ़ाने और उन्हें स्थायी करने की मांग कर रहे हैं, वहीं तदर्थ शिक्षकों की तरह गेस्ट टीचरों का भी एक संगठन डीयू में बने।
विज्ञापन


इस संदर्भ में विभिन्न कॉलेजों में अध्यापन कर रहे गेस्ट टीचरों की एक बैठक डीयू स्थित आर्ट फैकल्टी में हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मांग रखी गई कि गेस्ट टीचरों का मानदेय प्रति लेक्चर 1000 रुपये की जगह 1500 रुपये किया जाए। 
विज्ञापन


साथ ही जहां महीने में अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जाते हैं, उस अधिकतम राशि को बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। इस संबंध में प्रो. सुमन ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और यूजीसी अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed