फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools appealed to the government against fee hikes

फीस बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सरकार से अपील

Mon, 02 May 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 02 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Schools appealed to the government against fee hikes
स्कूल - फोटो : Demo Pic

फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावक लामबंद होकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को सेक्टर-29 लेजर वैली ग्राउंड में  अभिभावक एकजुट हुए। अभिभावकों ने एकसुर में दिल्ली की तर्ज पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फीस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि जिस तरह दिल्ली सरकार ने फीस वापस नहीं लेने वाले स्कूलों को अपने अधीन ले लिया, उसी तरह गुड़गांव के स्कूलों के खिलाफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को शलो हिल्स, जीडी गोयनका, शिव नादर स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य स्कूलों के अभिभावक एकजुट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते कई दिनों से इन स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध चल रहा है। अभिभावकों ने बैठक में ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस व फंडों से निजात पाने के लिए कोर्ट में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। इसके साथ छह स्कूलों के खिलाफ ऑडिट करने के लिए जिला प्रशासन और फीस कमेटी से मांग सोमवार से की जाएगी।


अभिभावक एकता मंच ने इस आंदोलन को बड़े पैमाने पर चलाने के लिए एक वर्किंग कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी स्कूलों के अभिभावकों को जोड़कर कार्रवाई तेज करने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। मंच के महासचिव रामफल श्योराण ने बताया कि स्कूलों के खिलाफ फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर मान्यता रद्द करने व स्कूल प्रबंधन को सरकारी कब्जे में लेने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed