{"_id":"5f0497a28ebc3e431171a4f1","slug":"school-education-board-application-for-teacher-eligibility-test-by-10-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक आवेदन
Tue, 07 Jul 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि छह जुलाई रखी गई थी। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बोर्ड प्रबंधन ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। कुछ दिन से बोर्ड की वेबसाइट ठप चल रही थी।
विज्ञापन
इस कारण कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थे। किरण सकलानी, रीना कुमारी, सपना देवी, रेखा देवी, कुशम, लेख राज, सतीश कुमार, देसराज और मनोहर लाल ने कहा कि वेबसाइट में दिक्कत के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों की दिक्कत और मांग को देखते हुए बोर्ड ने 10 जुलाई तक टेट के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया है।
विज्ञापन