फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarships to poor students.

आ गया बजट, गरीब छात्रों को जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप

Mon, 28 Mar 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
scholarships to poor students.
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।

हमीरपुर के स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग के पास छात्रवृत्ति के लिए सवा बारह लाख रुपये का बजट आ गया है। शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति देती है। जिला हमीरपुर में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के 3205 बच्चों का स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। इसमें 1647 छात्राएं जबकि 1558 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग छात्रों को 250 रुपये प्रतिवर्ष जबकि छात्राओं को 500 रुपये प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप मिलती है। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यह वित्तीय मदद दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर शिक्षा विभाग में बजट पहुंचने के बाद अब शीघ्र ही पात्र परिवारों के बच्चों को स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश शिक्षा विभाग से छात्रवृत्ति के लिए 12.13 लाख रुपये का बजट मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed