फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scholarship of DPS PG college student.

कॉलेज की गलती से अटक गई छात्रवृत्ति

Wed, 13 Apr 2016 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
scholarship of DPS PG college student.
समय तक फॉर्म नहीं पहुंचने से छात्र भुगतेंगे खामियाजा। - फोटो : Demo pic

डीबीएस पीजी कॉलेज के एससी, एसएसटी और ओबीसी के छात्रों की छात्रवृत्ति कॉलेज प्रबंधन की गलती की वजह से अटक गई है। परेशान छात्रों ने समाज कल्याण विभाग में ज्ञापन दिया है। समाज कल्याण अधिकारी की अनुपस्थिति में विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बीडी नौटियाल को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अरुण कुमार के नेतृत्व में छात्र ईसी रोड स्थित समाज कल्याण विभाग पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रपति शासन जिंदाबाद के नारे लगाए। अरुण कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति के दायरे में आने वाले सभी छात्रों ने समय पर ऑनलाइन फार्म भर दिया था। लेकिन महाविद्यालय की गलती के कारण फार्म समय पर विभाग तक नहीं पहुंच पाए। अब छात्र इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि छात्रों के फार्म लेकर अपडेट किए जाएं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी बीडी नौटियाल ने बताया कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी थी। फिर भी छात्रों को छात्रवृत्ति मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हर्र्षित, योगेश, कपिल, अजय, शिवम, तुषार, खजान, मुकुल, योगेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ डीबीएस कॉलेज रहा पीछे 
वर्ष 2014 से समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के फार्म भरने की व्यवस्था ऑनलाइन की गई। इसके बाद सभी कॉलेज ने इसे अपनाया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार भी अन्य कॉलेजों के छात्रों के फार्म समय पर यानी 10 फरवरी तक साइट पर अपडेट होकर समाज कल्याण विभाग पहुंच गए। सिर्फ डीबीएस कॉलेज ही इसमें पीछे रहा। जबकि छात्रों ने यहां फार्म जमा कर प्रबंधन के हवाले कर दिए थे। इसके बावजूद प्रबंधन समय पर विभाग को अपडेशन नहीं दे पाया। अब कॉलेज प्रबंधन छात्रों से ही इस दिशा में प्रयास करने को कह रहा है। 


नहीं मिली छात्रवृत्ति
डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य ओपी कुलश्रेष्ठ का कहना है कि नेटवर्क परेशानी की वजह से ऐसी दिक्कत हुई। इसके लिए आईटी विभाग से बात की गई। समाज कल्याण विभाग से कई बार कुछ देर के लिए पोर्टल खोलने की मांग की गई, ताकि इन छात्रों के फार्म भी अपडेट हो सकें। इस संबंध में समाज कल्याण सचिव भूपेंद्र कौर औलख से भी बात की गई है। प्राचार्य ने कहा कि वैसे भी अब तक विभाग की ओर से छात्रों को वर्ष 2013 में मात्र तीस प्रतिशत पैसा दिया था। वर्ष 2014-15 और 2015-16 में कोई पैसा नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed