{"_id":"5741defa4f1c1bb415690a2f","slug":"scholarship-exam-for-students-on-28-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को 49 सेंटरों में छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे मेधावी स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
28 को 49 सेंटरों में छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे मेधावी स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 23 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित मेधावी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति परीक्षा 28 मई को होगी। इसके लिए प्रदेश में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में चौथी से दसवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे। इन्हें तीन वर्गों में बांटा गया है। शिशु वर्ग में चौथी से पांचवीं कक्षा, बाल वर्ग में छठीं से आठवीं और किशोर वर्ग नौवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रांत सह-प्रमुख परीक्षा विभाग प्रेमलाल शर्मा ने बताया कि जितने विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, उस कक्षा से 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को मेरिट के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी। शिशु वर्ग में मेरिट में आने पर 800 रुपये, बाल वर्ग में एक हजार रुपये और किशोर वर्ग में 1200 रुपये प्रत्येक छात्र को मिलेंगे।
विज्ञापन
ओएमआर शीट पर कंप्यूटरीकृत प्रणाली से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता है। बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक और प्रांत पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने को दूसरे स्कूल से परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले यह परीक्षा 22 मई को होनी थी, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से इसे बदलकर 28 मई को किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
मनाली, कटराईं, वाशिंग, बगस्याड़, रिवालसर, हरिपुर (सुंदरनगर), करसोग, सुन्नी, कुमारसैन, आनी, रोहडू़, हिम रश्मि शिमला, दाड़लाघाट, बद्दी, पांवटा, कमरऊ, नेरवा, डोडरा-क्वार, चिंतपूर्णी, परागपुर, फतेहपुर, भटेड़, घुमारवीं, जुब्बल, झंडूता, बिलासपुर रौड़ा,
बिलासपुर निहाल, जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, मढ़ी, सरकाघाट, वाहिना गारली, छतरी (करसोग), कुंगश (आनी), छपोटी (रोहडू़), मैहला (चंबा), नगवाईं (कुल्लू), गेहड़वीं, हटवाड़, नित्थर, टापरी (किन्नौर), दलाश, चिड़गांव, मत्याणा, स्वारघाट, हटगढ़ (सुंदनगर), कोटली (मंडी), सांगला और रिकांगपिओ में स्थापित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली जाएगी।