फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sbi po and hpssc exam on same date

एक ही दिन दो परक्षाएं होने से उलझन में सैकड़ों अभ्यर्थी

Fri, 27 May 2016 01:23 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 27 May 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
sbi po and hpssc exam on same date

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर की पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद प्रदेश के सैकड़ों अभ्यर्थी परेशान हैं। एचपीएसएसबी ने 31 जुलाई की तिथि इस परीक्षा के लिए निर्धारित की है, जबकि इसी तिथि को पहले ही एसबीआई पीओ परीक्षा की तिथि घोषित कर चुका है। ऐसे में प्रदेश के सैकड़ों परीक्षार्थियों को एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचपीएसएसबी ने सब इंस्पेक्टर की भर्ती छह साल बाद निकाली है। इससे पूर्व 2009 में सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती हुई थी। ऐसे में कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनका यह अंतिम चांस होगा। ऐसे अभ्यर्थियों ने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एसबीआई पीओ की भर्ती का एग्जाम भी भरा था। अब इन दोनों एग्जाम की तिथि 31 जुलाई निर्धारित होने के बाद सैकड़ों अभ्यर्थी एक ही परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन


एचपीएसएसबी हमीरपुर की सब इंस्पेक्टर और एसबीआई पीओ की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों पवन शर्मा, सुनील कुमार, सुशील कुमार, अमित सिंह, आशिष कौशल, अभिषेक, विजय, केहर सिंह, देवी सिंह, सुभाष कुमार, प्रीतम शर्मा, दलिप कुमार, शाम सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि कुमार, मुकेश कुमार, निखिल शर्मा, धर्मेंद्र, पप्पू जरयाल, रोहित कुमार, कृतिका और मुनीष आदि ने बताया कि दो परीक्षाओं की एक ही तिथि होने से उनको मजबूरन एक ही परीक्षा में बैठना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान के माध्यम से एचपीएसएसबी को पत्र भेजकर तिथि में फेरबदल करने की मांग उठाई है।

लीट से पहले खुले रहेंगे परीक्षा केंद्र

sbi po and hpssc exam on same date
परीक्षा

पैट (पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट) से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र में रोल नंबर देने के सफल परीक्षण के बाद अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट (लेटरल एंट्री टेस्ट) के अभ्यर्थियों को भी यह सुविधा दी है। इसके चलते 28 मई को लीट के लिए बनाए गए कुल 15 परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में जाकर एप्लीकेशन का प्रूफ दिखाकर रोल नंबर हासिल कर सकते हैं।

लीट 2016 के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 29 मई की तारीख निर्धारित की है। दो से चार बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए करीब ढाई हजार आवेदन बोर्ड को मिले हैं। सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट www.hptechboard.com पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।

उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि रोल नंबर डाउनलोड करती बार किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी आने पर वह हेल्प डेस्क नंबर 9816613188, 9816601183, 9816600653 और 9816613189 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि

फिर भी अभ्यर्थियों के रोल नंबर डाउनलोड नहीं होते हैं तो बोर्ड के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षार्थी रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। इससे पूर्व भी पैट में बोर्ड ने एक दिन पहले परीक्षा केंद्र खोलकर रोलनंबर दिए थे। इस दौरान प्रदेश भर के 38 परीक्षा केंद्रों से करीब 500 अभ्यर्थियों ने रोलनंबर हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed