फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rusa result delayed by hp university.

रूसा रिजल्ट के लिए इंतजार बढ़ा, लटक गया परिणाम

Wed, 16 Mar 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Mar 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
rusa result delayed by hp university.
एचपी यूनिवर्सिटी

रूसा सीबीसीएस और इसे लागू करने में पेश आ रही दिक्कतों को लेकर एचपीयू गंभीर नहीं दिख रहा। पिछले साल नए सेमेस्टर से लिखित सेमेस्टर परीक्षा और सीसीए इंटरनल असेसमेंट के बदले गए अनुपात के बावजूद अभी तक साफ्टवेयर में कोई बदलाव नहीं किए जा सके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में जून 2015 में बैठे पहले बैच की 70:30 के अनुपात में हुई परीक्षाओं की अवार्ड एंट्री ऑनलाइन नहीं हो रही है। इससे पहले सेमेस्टर का परिणाम लटक सकता है, जिससे हजारों छात्रों को परेशान होना पड़ेगा। पुराने तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में अंक विभाजन चूंकि 50:50 था, इसलिए उसकी एंट्री में हो रही है, मगर पहले सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री लटकी हुई है।
विज्ञापन


अब तक एचपीयू ने यूजी सीबीसीएस कोर्स के साफ्टवेयर में बदलाव के निर्देश तक जारी नहीं किए हैं। 24 फरवरी को रूसा की समस्याओं को लेकर हुई बैठक में यह फैसला ले लिया गया था। लेकिन, विवि के कंप्यूटर सेंटर को अब तक बदलाव करने को लेकर अकादमिक ब्रांच से कोई दिशा निर्देश ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अकादमिक सचिव डा. जोगेंद्र सकलानी ने प्रशासन पर फैसले को लागू करने में देरी करने का आरोप लगाते हुए, जल्द साफ्टवेयर बदलवाने और एंट्री कर परिणाम घोषित करने की मांग की है।

जारी किए जा रहे आदेश : डा. पंकज ललित
एचपीयू के कुलसचिव डा. पंकज ललित का कहना है कि अकादमिक शाखा इस पर कार्य कर रही है, जल्द कंप्यूटर सेंटर और सभी मूल्यांकन केंद्रों को इस संदर्भ में आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साफ्टवेयर में बदलाव को आदेश जारी किए जा रहे हैं।

विषय के हिसाब से साफ्टवेयर बदलाव को देने होंगे आदेश
एचपीयू को जून माह में प्रवेश लेने वाले प्रथम सेमेस्टर के बैच की परीक्षा के अंक विभाजन की एंट्री को साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने को हर विषय और उसके अंक विभाजन का ब्योरा देना होगा।

ऐसा करने से ही अंक विभाजन की एंट्री सही तरीके से हो पाएगी। इसके साथ ही विवि में सीबीसीएस यूजी कोर्स में पहले दो बैच में 50:50 और तीसरे बैच में 70:30 के अंक विभाजन के हिसाब से अंक एंटर होंगे।


परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि रूसा के तहत नवंबर-दिसंबर माह में हुई तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 70:30 के अंक विभाजन के हिसाब से हुई हैं। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य फरवरी माह अंत तक पूरा हो गया था। तीसरे और पांचवें सत्र की अवार्ड एंट्री प्राथमिकता से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed