{"_id":"572b62094f1c1b04575cd066","slug":"revaluation-form-will-fill-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रिवैल्यूएशन फार्म भरने को पहली बार मिलेगी आनलाइन सुविधा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
J&K: रिवैल्यूएशन फार्म भरने को पहली बार मिलेगी आनलाइन सुविधा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 05 May 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन फार्म
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से घोषित परीक्षा परिणाम के बाद अब बोर्ड ने रिवैल्यूएशन फार्म और आंसर शीट की कापी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने के लिए आनलाइन फार्म भरने की तारीख का एलान कर दिया है।
जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों के विद्यार्थी पहली बार आन लाइन फार्म पर भर कर आवेदन भर सकेंगे। 19 मई आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तारीख रखी गई है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थी परिणाम से नाखुश होते हैं। इसको लेकर रिवैल्यूएशन और आंसर शीट की कापी के लिए फार्म भरते हैं। यह फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे।
इसी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने कश्मीर संभाग में घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को रिवैल्यूएशन और आंसर शीट की कापी उपलब्ध करवाने के लिए पहली बार आनलाइन फार्म भरने की सुविधा को आरंभ किया था।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला था। अब जम्मू संभाग में 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद यह सुविधा दी जा रही है। पांच मई वीरवार से यह इसकी शुरुआत की जा रही है।
विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन फार्म भरना होगा। फार्म भरने के बाद चालान का प्रिंट निकालना होगा और उस प्रिंट से जेके बैंक की किसी शाखा में जाकर फीस जमा करवानी होगी। जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास क्रेडिट, डेबिट कार्ड की सुविधा है, वह फीस भी आनलाइन जमा कर सकते हैं।