{"_id":"57237cdc4f1c1bc73ea916e9","slug":"results-of-icse-and-isc-will-be-announced-on-6-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी व आईसीएसई के नतीजे 6 मई को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईएससी व आईसीएसई के नतीजे 6 मई को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के दसवीं (आईसीएसई) व बारहवीं आईएससी के नतीजे शुक्रवार छह मई को दोपहर तीन बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट इंटरनेट व एसएमएस के जरिये प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सीआईएससीई की वेबसाइट www.cisce.org. पर जाना होगा।
विज्ञापन
रिजल्ट के लिए उन्हें अपना सात अंकों का यूनिक आईडी व स्क्रीन पर आने वाले कैपचा को डालना होगा। जिसके बाद उन्हें अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। एसएमएस से परिणाम पाने के लिए प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्र को आईसीएसई के साथ अपना सात अंकों की यूनीक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 मोबाइल नंबर पर भेजना होगा। इसी तरह बारहवीं के छात्रों को नतीजे जानने के लिए आईएससी के साथ सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर इसी नंबर पर भेजना होगा। वहीं स्कूल काउंसिल के कैरियर पोर्टल पर जाकर नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
हाईटेक होते हुए समय से पहले नतीजे
सीआईएससीई हाईटेक होते हुए इस बार दो हफ्ते पहले रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। सीआईएससीई ने इस बार मूल्यांकन के लिए लाइव इंक करेक्टर रिकगनिशन का इस्तेमाल किया। ओरियन एलआईसीआर सॉल्यूशन की ओर से यह तकनीक विकसित की गई।
विज्ञापन
इस तकनीक के माध्यम से एग्जामिनर द्वारा दिए गए अंकों की स्वचालित तरीके से गणना होती गई। इस कारण से अब तक मैनुअल तरीके से होने वाली गणना में लगने वाले समय की बचत हुई। अंकों की गणना डिजिटल तरीके से होने के कारण एग्जामिनर को भी परेशानी नहीं हुई।
आईसीएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव व सचिव गैरी अराथून के मुताबिक संसार में इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला आईसीएससीई पहला बोर्ड है। उनके मुताबिक इस व्यवस्था के कारण हम काफी खुश हैं, क्योंकि इससे छात्रों को समय से पहले रिजल्ट पता चलेंगे इससे उन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए परेशानी नहीं होगी।