फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   result, haryana board result, 10th result, topper ananya, board result, bhiwani, haryana

10वीं बोर्ड: टॉप 3 में रही 4 बेटियां, अनन्या टॉप, संदीप सेकेंड

Tue, 24 May 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी। Updated Tue, 24 May 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
result, haryana board result, 10th result, topper ananya, board result, bhiwani, haryana
महेंद्रगढ़ की अनन्या टॉप, दूसरे नंबर पर एलनाबाद की संदीप, तीसरे पर नारनौंद की सीमा और स्नेहा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट इस बार भी उत्साहजनक नहीं रहा और पिछले साल के मुकाबले मात्र 3.06 फीसदी अधिक बच्चे पास हुए। कुल 48.88 प्रतिशत बच्चे परीक्षा पास कर पाए। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया। 52.62 प्रतिशत लड़कियां तो 45.71 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। अब तक उपलब्ध सूचना के अनुसार टॉपर्स में भी बेटियों का जलवा रहा। शिक्षा मंत्री के गृह जिले महेंद्रगढ़ की अनन्या ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्टेट टॉप किया है।
विज्ञापन


गांव सुरजनवास के बीआर ज्ञानदीप स्कूल की इस छात्रा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर सिरसा के एलनाबाद स्थित सरस्वती हाईस्कूल की संदीप कौर 98.4 फीसदी (492) अंक के साथ दूसरे और हिसार के नारनौंद कसबे के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्नेहा और सीमा 98.2 प्रतिशत (491) अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।  पिछले साल की तुलना में लड़कियों ने 6.91 प्रतिशत के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया। सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से पीछे रहे हालांकि सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में इस बार करीब 12 फीसदी सुधार हुआ। गत वर्ष सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 30.32 तो  इस बार 42.25 फीसदी रहा।
विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार दोपहर दसवीं का रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी। रिजल्ट करीब ढाई बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगवीर सिंह की मौजूदगी में सेक्रेटरी पंकज कुमार ने रिजल्ट के मुख्य अंश मीडिया से साझे किए। बोर्ड सेक्रेटरी ने बताया कि प्रदेश भर में तीन लाख 17 हजार 507 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। इनमें से एक लाख 55 हजार 191 पास हुए। परीक्षा में एक लाख 70 हजार 422 लड़के बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 65 हजार 511 पास हुए। एक लाख 44 हजार 413 लड़कियों में से 64 हजार 442 पास हुईं। राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 42.25 रहा। राजकीय एडेड विद्यालयों का पास प्रतिशत 55.92 जबकि प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 50.99 रहा। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत  50.38 रहा है, जबकि शहरी क्षेत्र पिछड़े ही रहे। शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 45.30  रहा। दसवीं के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के रिजल्ट में भी सुधार हुआ। इस वर्ग का परिणाम 46.40 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 65 हजार 685 परीक्षार्थी शामिल हुए, इनमें से 30 हजार 325 पास हुए जबकि गत वर्ष स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 34.79 फीसदी रहा था।

पिछले तीन साल के आंकड़े

result, haryana board result, 10th result, topper ananya, board result, bhiwani, haryana
सफलता मिलने पर खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
2013 - 50.72 प्रतिशत
2014 - 60.84 प्रतिशत
2015 - 45.82 प्रतिशत
--
सोनीपत सिरमौर, फरीदाबाद फिसड्डी
बारहवीं की तरह दसवीं में भी सोनीपत जिले (69.84) ने प्रदेश में बेस्ट रिजल्ट दिया और फरीदाबाद (34.47) ने सबसे खराब नतीजे दिए। सीएम सिटी करनाल का नंबर 37.68 प्रतिशत के साथ फरीदाबाद के बाद है। शिक्षा मंत्री के गृह जिला महेंद्रगढ़ 63.79 प्रतिशत परिणाम के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मेवात ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार कर इस बार 49.33 उत्तीर्ण प्रतिशत रिजल्ट दिया। यह प्रतिशत प्रदेश के कई जिलों से बेहतर है।
--
मोबाइल एप पर है रिजल्ट
बोर्ड सेक्रेटरी ने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम को स्वयं के अनुक्रमांक के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार करवाई गई मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद सर्च कर डाउन लोड किया जा सकता है। दसवीं स्वयंपाठी, रि-अपीयर, अंक सुधार और श्रेणी सुधार के अतिरिक्त विषय की परीक्षा के परीक्षार्थियों का परिणाम भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed